फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Compensation of Rs 19.92 crore released for destroyed crops

Rewari News: बर्बाद फसलों के लिए 19.92 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी

Fri, 01 Aug 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Compensation of Rs 19.92 crore released for destroyed crops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वर्ष 2025 के रबी सीजन के दौरान ओलावृष्टि व बारिश के कारण नुकसान हुई फसल के एवज में सरकार की तरफ से 19 करोड़ 92 लाख रुपये का मुआवजा जारी किया गया है। इस साल रबी सीजन के दौरान ओले गिरने और बरसात के कारण करीब 22 हजार एकड़ में सरसों, गेहूं आदि की फसल खराब हो गई थी।
सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया था, जिस पर नुकसान का विवरण दर्ज करवाया गया था। सरकार ने रेवाड़ी जिले सहित 15 जिलों में 52 करोड़ 14 लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया है, जिसमें से जिला को 19 करोड़ 92 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह मुआवजा राशि घोषित कर जता दिया है कि सरकार हर कदम पर मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ है और किसान को कभी आर्थिक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह मुआवजा राशि आने से जिला के किसान खुश हैं और किसानों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन किसानों को मंडी में एमएसपी रेट पर अपनी फसल के पूरे दाम दिए जा रहे हैं। सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। इसके अतिरिक्त बागवानी की फसलों पर भावांतर भरपाई योजना के तहत किसान को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि रबी 2025 में किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। वे प्रति एकड़ 35 हजार रुपए का मुआवजा किसानों के लिए मांग रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार ने 9 हजार रुपए मुआवजा दिया है। फसली रकबे को भी घटाया गया है। किसानों को 30 हजार एकड़ से ज्यादा रकबे में नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed