फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Compensation and insurance money not received: Raviprakash

मुआवजा और बीमा के पैसे नहीं मिले : रविप्रकाश

Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Compensation and insurance money not received: Raviprakash
फोटो : 16अनाज मंडी स्थित किसान भवन में मीटिंग करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की 5 मई को होने वाली बैठक को लेकर जोन अध्यक्ष रवि प्रकाश यादव शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित किसान भवन में पहुंचे। उन्होंने शिष्टमंडल से वार्ता की। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि का मुआवजा, भावांतर और बीमा के पैसे अभी तक किसानों को नहीं दिए गए हैं।

किसानों को इतना भी नहीं पता कि उनका कितना नुकसान हुआ है। 5 मई को होने वाली बैठक में संगठन का विस्तार होगा। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, शीशराम, मनीषा यादव, कुलदीप करनावास मौजूद थे। समय सिंह प्रधान ने बताया कि 2023 में बाजरा बिका था, लगभग 80 हजार एकड़ का भावांतर का पैसा नहीं आया है। डूंगरवास, धारूहेड़ा में 12 महीने में जो भयंकर ओलावृष्टि हुई है, उसमें 25 प्रतिशत नुकसान दिखाया गया है, जबकि नुकसान ज्यादा हुआ है। कोसली में तथा रेवाड़ी में मार्च में बहुत भयंकर ओलावृष्टि हुई थी, लेकिन सरकार ने अभी तक डिटेल बनाकर नहीं भेजी है। किसान को बहुत भारी नुकसान हुआ है। 5 तारीख की मीटिंग में एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा और आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed