{"_id":"60ec7b818ebc3e7375213699","slug":"company-worker-s-body-found-in-ruined-mansion-rewari-news-rtk617364785","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर हवेली में मिला कंपनी कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर हवेली में मिला कंपनी कर्मचारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बावल क्षेत्र के गांव गुजरीवास में सोमवार को एक खंडहर हवेली में एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक युवक बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। सोमवार की रात को वह एक कुआं पूजन कार्यक्रम में गया था। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि गांव गुजरीवास में एक खंडहर हवेली में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद कसौला थाना एसएचओ विद्यासागर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की शनाख्त गांव गुजरीवास निवासी 38 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राकेश बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। रविवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे वह गांव में आयोजित एक कुआं पूजन कार्यक्रम में गया था। रात को घर आने के बाद वह फिर से वापस चला गया था और सुबह हवेली में उसका शव मिला। फिलहाल पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कसौला थाने के एसएचओ विद्यासागर ने बताया कि युवक की मौत के कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे और उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।