{"_id":"689a3e2699b2f9fa180076db","slug":"companies-selected-882-youth-in-the-job-fair-rewari-news-c-198-1-rew1001-223988-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोजगार मेले में कंपनियों ने किया 882 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोजगार मेले में कंपनियों ने किया 882 युवाओं का चयन
Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 6राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्रालय की संयुक्त पहल पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 882 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले में बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी व मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों से 39 औद्योगिक कंपनियों ने भाग लिया। अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला के मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा रहे।
डीसी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्रालय के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका जिस भी कंपनी के लिए चयन होता है वहां ईमानदारी और मेहनत से कार्य सीखें। यह आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है।
प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में लगभग 39 कंपनियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ट्रेड के अनुसार 6 हेल्प डेस्क स्थापित किए। मेले से पूर्व ऑनलाइन व मेले के दौरान ऑफलाइन व ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकरण भी किया गया ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें।
उन्होंने बताया कि आईटीआई विद्यार्थियों को कोर्स के दौरान छह सप्ताह की जॉब ट्रेनिंग भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर साल जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग साढ़े पांच हजार विद्यार्थी पास हो रहे हैं। प्लेसमेंट इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में 1132 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें 882 विद्यार्थी विभिन्न कंपनियों के लिए सिलेक्ट हुए है इसमें से 49 लड़कियां भी शामिल हैं।