फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Commuter convenience enhanced on the Rewari-Delhi route with DTC electric buses.

Rewari News: डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों से रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर बढ़ी यात्रियों की सुविधा

Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Commuter convenience enhanced on the Rewari-Delhi route with DTC electric buses.
रेवाड़ी डिपो में बूथ नंबर 13 पर लगी डीटीसी बस में सवार यात्री। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी से दिल्ली के बीच शुरू की गई डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस सेवा की ओर यात्रियों का रुझान बढ़ रहा है। सेवा शुरू होने के महज एक सप्ताह में करीब पांच हजार यात्री डीटीसी बसों से दिल्ली तक सफर कर चुके हैं। रेवाड़ी सब स्टैंड से प्रतिदिन औसतन 500 यात्री इन बसों का लाभ उठा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग उत्साहित है।
विज्ञापन

डीटीसी बसों के संचालन से रेवाड़ी से राजधानी दिल्ली तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हुआ है। 33 यात्रियों की क्षमता वाली इन बसों में सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

बसें निर्धारित समय के मुकाबले करीब 20 मिनट पहले दिल्ली पहुंच रही हैं। इससे नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को खास राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीसी बस सेवा शुरू होने के बाद रेवाड़ी से दिल्ली रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों के 15 चक्कर कम किए गए हैं। इन बसों को अब खाली नहीं रखा जाएगा, बल्कि स्थानीय रूटों पर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इससे जिले के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने की योजना है। अधिकारियों का मानना है कि इससे स्थानीय यात्रियों को भी बसों की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
डिपो के बूथ पर इन बसों को दस मिनट का निर्धारित समय दिया जा रहा है। वीरवार को शाम छह बजे तक कुल नौ चक्कर यह बसें लगा चुकी थी। डीटीसी बसों का किराया हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के लगभग बराबर है।
ऐसे में यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाए बिना अपेक्षाकृत सुविधाजनक और समयबद्ध सफर मिल रहा है। नियमित रूप से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

अन्य राज्यों के लिए भी सेवा बढ़ाने की तैयारी
रेवाड़ी से दिल्ली के बीच डीटीसी सेवा को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब अन्य राज्यों के लिए भी डीटीसी बस सेवा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की ओर से संभावित रूटों और यात्रियों की जरूरत का आकलन किया जा रहा है। यदि इन प्रयासों को मंजूरी मिलती है तो रेवाड़ी से दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए भी सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ सकते हैं। डीटीसी सेवा शुरू होने से रेवाड़ी के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिला है। पहले सप्ताह में पांच हजार यात्रियों का सफर करना इस सेवा की शुरुआती सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

यात्री बोले सुगम हुआ सफर
-पिछले एक सप्ताह के दौरान धौला कुआं तक इन बसों में तीन बार सफर कर चुकी हूं। डीटीसी की बसें निर्धारित समय से चल रही हैं। वातानुकूलित होने के कारण सफर भी काफी आरामदायक है। रोडवेज की अपेक्षा इन बसों में महिला यात्रियों के लिए अलग सीटों की सुविधाएं हैं।-कविता रानी, निवासी आदर्श नगर।
-हालांकि दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान परिवहन की सेवाएं हैं लेकिन डीटीसी की बसों में यात्री सुविधा एवं आरामदायक सफर होता है। रेवाड़ी डिपो से प्रतिदिन धौला कुआं तक आवागमन करना होता है, पहले राज्य परिवहन की सीमित सुविधाएं थी अब डीटीसी के 15 समय निर्धारित होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।-विक्रम कुमार, यात्री, निवासी डहीना

वर्जन:
पिछले एक सप्ताह से डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रेवाड़ी से दिल्ली तक किया जा रहा है। एक सप्ताह से यात्रियों का रुझान भी बढ़ रहा है। एक सप्ताह तक इसी समय के अनुसार चलाया जाएगा। यात्री भार एवं जरूरत के हिसाब से समय परिवर्तन किया जा सकता है।-निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक राज्य परिवहन, रेवाड़ी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed