{"_id":"669190adaf1176ac8f043906","slug":"common-people-should-become-partners-in-environmental-protection-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-206717-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन पर्यावरण संरक्षण में बने भागीदा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन पर्यावरण संरक्षण में बने भागीदा : डीसी
Sat, 13 Jul 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद नंबर एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने विश्व पेपर बैग दिवस पर दुकानदारों व जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे रेवाड़ी को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर प्लास्टिक एक ऐसी वस्तु है जो हर प्रकार के प्रदूषण का कारण बनी हुई है। भूमि, नदी, नाले, समुद्र यहां तक की जमीन के नीचे तक इसके छोटे टुकड़े पहुंच चुके हैं। यह खत्म नहीं होती। इसे जलाने पर वायु प्रदूषण अलग से होता है। आमजन प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें और इस बारे अन्य लोगों को भी जागरूक करें। डीसी ने जिला के आम नागरिकों, सभी दुकानदारों, व्यापारियों, होटल व ढाबा संचालकों आदि से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए सरकार व प्रशासन का सहयोग करें ताकि इस महाअभियान को सफल बनाया जा सके।