फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   commencement of government procurement

Rewari News: सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर 28 को धरना

Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
commencement of government procurement
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की ओर से बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर 28 सितंबर को धरना दिया जाएगा। संगठन के जिला प्रधान रामकुमार निमोठ ने बताया कि सुबह 11 बजे राजीव चौक स्थित लघु सचिवालय के सामने धरना दिया जाएगा। इसके बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से कृषि मंत्री, हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।रामकुमार निमोठ ने कहा कि क्षेत्र में बाजरे की थ्रेसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान अपनी फसल लेकर अनाज मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में बाजरा कम दामों पर बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल सहित कृषि से जुड़ी अन्य वस्तुओं की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। संगठन ने सरकार से बाजरे की एमएसपी पर तत्काल सरकारी खरीद शुरू करने, किसानों के खाते में एमएसपी के अनुसार एकमुश्त भुगतान करने और भावांतर योजना को रद्द करने की मांग की है। साथ ही किसानों की पूरी फसल खरीदने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed