फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cold wave increased, night temperature was 7.6 degree Celsius

Rewari News: शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड, 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा रात का तापमान

Wed, 07 Dec 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased, night temperature was 7.6 degree Celsius
सर्द हवा के चलते सुबह सूर्योदय के पश्चात लालिमा बिखेरता सूरज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को दिनभर शीतलहर चलने से रात व दिन के पारे में काफी गिरावट आई है। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर के कारण लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए, वहीं पारा गिरने से डेंगू का प्रकोप भी कम हो गया है। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की पहली ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

खेतों में अब ओस भी जमने लगी है।
दिसंबर के सात दिन बीतने के बाद अब सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। अब लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लोगों को सुबह से ही पहाड़ों जैसी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह को आसमान में धुंध जैसे हालातों के चलते सूरज के दर्शन भी देरी से हुए। आसमान में धूप खिलने से लोगों को राहत तो महसूस है, लेकिन इस शीतलहर चल पड़ी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिक ठंड महसूस की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जोगेंद्र यादव का कहना है कि वहीं खेतों व शहर के पार्कों में सुबह घास पर ओस पड़ने लगी है। ओस गेहूं और सरसों की फसल के लिए अच्छी लाभदायक है।
विज्ञापन

ऊनी कपड़ों का बढ़ा कारोबार
ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों का कारोबार बढ़ गया है। कैप, शॉल, मफलर और जैकेट की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहेे हैं। दुकानों पर बुधवार को महिलाओं की भीड़ रही। बच्चों के कपड़े अधिक बिके। इसके अलावा लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर करके भी कपड़े मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed