फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   coach, display system and waiting room will be upgrade

कोच डिस्प्ले सिस्टम, वेटिंग रूम होगा अपग्रेड

Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
coach, display system and waiting room will be upgrade
जयपुर-रेवाड़ी रेलमार्ग का विंडो ट्रेलिंग इस्पेक्शन किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। डबल फाटक पर आरयूबी की घोषणा के बाद रेलवे विभाग ने यहां पर इसे बनने की हरी झंडी देते हुए इस्टीमेट बनने के लिए विभाग को भेज दिया है। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यह बात जयपुर-रेवाड़ी रेलमार्ग का विंडो ट्रेलिंग इस्पेक्शन करने आए जयपुर मंडल के जीएम अनिल सिंघल एवं डीआरएम अंजली गोयल ने कही।
विज्ञापन


बरेली-भुज एक्सप्रेस से दोपहर 1:10 पर रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचने के बाद उन्होंने रनिंग रूप के एक्टेंशन की आधार शिला रखी। इसके अलावा उन्होंने रामसिंह पुरा के पास बने नव-निर्मित रेलवे फाटक का भी इंस्पेक्शन किया। जीएम ने कहा कि उन्हें निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिली है, जिन्हें सुधारने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने यहां के वेटिंग रूप एवं कोच डिस्पले सिस्टम को भी अपग्रेड करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने रेलवे के मुख्यद्वार एवं आसपास की सड़कों के जल्द सुधार करने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन


आरयूबी का रास्ता साफ, जमीन के भी बढ़ेंगे रेट
लंबे समय से स्थाई रूप से बंद पड़े डबल फाटक पर आरयूबी फाइल रेलवे विभाग की ओर से क्लीयर कर दी गई है और इस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। डबल फाटक के बंद होने के कारण गुलाबी बाग, कंकरवाली, अजय नगर, शिव कॉलोनी, आदर्श नगर, विकास नगर, रामसिंहपुरा, हजारीवास, रेलवे कॉलोनी एवं अन्य कालोनियों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। इन कालोनियों के लोगों को शहर से महज पांच मिनट की दूरी आधे से ज्यादा घंटे में तय करनी पड़ रही थी। आरयूबी बनाने की मांग को लेकर यहां के निवासी कई सालों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद यहां पर आरयूबी बनने की घोषणा की गई थी, लेकिन फाइल रेलवे विभाग के पास अटकी हुई थी। लेकिन बुधवार को इंस्पेक्शन करने आए जीएम के साथ दौरे पर आई डीआरएम ने कहा कि आरयूबी सेंशन हो गया है और इस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर लगीं ईंटों की गुणवत्ता की होगी जांच
रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार एवं आसपास की बदहाल सड़कों के सवाल पर डीआरएम अंजली गोयल ने कहा कि मुख्यद्वार के साथ सभी सड़कों का ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर चले रहे निर्माण कार्य में लगी ईंटों की गुणवत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो यह गंभीर मामला है तथा इसकी जांच कराई जाएगी।

हमारे जंक्शन पर भी होंगी स्वचालित सीढ़ियां
जंक्शन पर एक्सीलेटर बनाने के सवाल पर जीएम अनिल सिंघल ने कहा कि अगले फेज में रेवाड़ी में भी एक्सीलेटर लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फेज में हिसार एवं एक अन्य रेलवे स्टेशन पर एक्सीलेटर बनाने का काम हुआ है, लेकिन अगले फेज में रेवाड़ी में भी एक्सीलेटर की सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां के जंक्शन का स्तर सुधारने के लिए वेटिंग रूम को सुधारने के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।


रेवाड़ी पहुंचे तो पर्यावरण बचाने का भी दिया संदेश
रेवाड़ी जंक्शन के पास में ही स्थित रनिंग रूप के विस्तार की अधार शिला रखने के बाद जीमए अनिल सिंघल एवं अंजली गोयल ने परिसर में पांच पौधे पर लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। गौरतलब है कि बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के चलते सभी को पौधा रोपण करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed