{"_id":"631243f27fc38262342b370f","slug":"cm-will-give-development-projects-worth-rs-101-85-crore-to-the-district-rewari-news-rtk6568934195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जिला को देंगे 101.85 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जिला को देंगे 101.85 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसी शृंखला में रेवाड़ी जिले के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 101 करोड़ 85 लाख 44 हजार रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। रेवाड़ी के लिए करीब 69.33 करोड़ रुपये की लागत से दो योजनाओं का उद्घाटन और करीब 32.52 करोड़ रुपये की लागत से छह परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर जिला मुख्यालय पर तैयारी शुरू कर दी गई है। डीसी अशोक कुमार गर्ग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ले कार्यक्रम को सफल बनाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का लघु सचिवालय के सभागार में लाइव टेलीकास्ट होगा जिसमें जिला के प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सारी तैयारियां पूरी रखें। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम देवेंद्र शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास
एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राव बिरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज, जैनाबाद में 331.16 लाख रुपये की लागत से वर्कशॉप ब्लॉक, 6602.40 लाख रुपये की लागत से रघुनाथपुरा में नहर पर आधारित वाटर सप्लाई स्कीम जिसके तहत 25 गांवों व 3 ढाणी में पेयजल आपूर्ति होगी, योजना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गांव बोहतवास अहीर में 680 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य, 456.8 लाख रुपये की लागत से मंदौला से जैनाबाद वाया बवाना रोड़ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य व गांव जखाला में 492.82 लाख रुपये, गांव लिलौढ़ में 591.36 लाख रुपये, सेक्टर-18 रेवाड़ी में 470.82 लाख रुपये व गांव भांड़ौर में 560.80 लाख रुपये की लागत से डीएचबीवीएन के 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------