फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM, Union Minister and DC have been reprimanded in relation to the bad roads, the situation has not changed

सीएम, केंद्रीय मंत्री और डीसी बदहाल सड़कों के संबंध में लगा चुके फटकार, नहीं बदले हालात

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CM, Union Minister and DC have been reprimanded in relation to the bad roads, the situation has not changed
शहर के दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के नीचे टूटी सड़क। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पुलिस लाइन के पास दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा शहर का प्रवेश द्वार होने के बावजूद बदहाल है। सड़क जर्जर होने के साथ ही यहां पर गड्ढे इतने बड़े हैं कि बच्चा गिरे तो डूब सकता है। इस मसले पर रेवाड़ी पहुंचे सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व डीसी यशेंद्र सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फटकार तक लगा चुके हैं, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

सड़कों की हालत जस की तस बनी हुई है, जबकि कुछ दिनों पहले इन गड्ढों के चलते कार सवार एक युवक की जान तक जा चुकी है। वीरवार को भी एक ट्राला इन गड्ढों में फंस गया, जिसके चलते घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा दो साल पहले अभय सिंह चौक से लेकर फ्लाईओवर तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क भी जगह-जगह टूटी हुई है। वहीं शहर के सेक्टर-3, मॉडल टाउन, सेक्टर-1 व चार के की सड़कों की स्थिति भी बदतर है। बारिश के चलते रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते, इसके कारण सेक्टरों में भी लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। सेक्टर- 4 व 3 में कुछ माह पहले बनाई सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल है कि शहर में 9 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि शहर में पैचवर्क कराने में भी असफल क्यों हैं?
विज्ञापन

सेक्टर- 3 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क बदहाल
शहर के सेक्टर-3 में ही रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन का आवास है। इससे पहले चेयरपर्सन पति इस वार्ड की पार्षद रह चुकी हैं। लेकिन सड़कों की हालत देखकर लगता है कि दशकों पहले इनका निर्माण हुआ था। जबकि करीब एक साल पहले ही सेक्टर-3 में सड़कों का निर्माण किया गया था। सेक्टर- 3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने गड्ढों से लेकर सड़क रोड़ियों में तब्दील हो चुकी है। जबकि इस मार्केट में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। वर्तमान पार्षद की ओर से नप हाउस की बैठक में सड़क निर्माण में गुुणवत्ता के साथ समझौता करने का आरोप भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-4 में आरडब्ल्यूए निर्माण के समय भी रुकवा चुकी काम
शहर के सेक्टर-5 में जिमखाना की तरफ जाने वाली रोड शहर के बड़े रसूखदार लोग रहते हैं, लेकिन सड़के यहां भी जर्जर हैं। इसके अलावा यहां के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व सामुदायिक भवन के सामने सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जबकि इस रोड पर स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी मौजूद है। सड़क निर्माण के समय सेक्टर-4 आरडब्लयूए की ओर से गुणवत्ता की कमी बताते हुए काम रुकवा दिया गया था। लेकिन हमेशा की तरह खानापूर्ति कर काम फिर पूरा का दिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।

सचिव आरडब्ल्यूए सेक्टर- 4 एडवोकेट अनिल यादव ने बताया कि सेक्टर-5 में सड़कों की दयनीय स्थिति को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। बदहाल सड़कों के चलते लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। बारिश में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। जल्द से सड़कों को दुरुस्त करने की जरूरत है। इधर, रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने बताया कि बारिश के बाद 9 से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। गड्ढों को भरने के लिए नप अधिकारियों को आदेश दिए जा चुके हैं। कल शहर का निरीक्षण कर जहां पर खामियां हैं, उनको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed