फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying Squad Raids Kosli Gas Agency; 147 Gas Cylinders Seized Following Inspection

Rewari News: कोसली की गैस एजेंसी में पहुंची सीएम फ्लाइंग, जांच के बाद 147 गैस सिलिंडर किए जब्त

Sun, 29 Mar 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad Raids Kosli Gas Agency; 147 Gas Cylinders Seized Following Inspection
गैस एजेंसी से मौके पर मिले सिलिंडर। स्रोत : विभाग
कोसली। सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहीद सुरेंद्र सिंह गैस एजेंसी पर जांच की व कुल 147 अवैध गैस सिलिंडर जब्त किए। एजेंसी संचालक के खिलाफ कोसली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना थी कि कोसली गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की आपूर्ति में गड़बड़ी हो रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। टीम को 26 कॉमर्शियल सिलिंडर (21 भरे और 5 खाली) कम मिले जिससे अनियमितताओं का संदेह गहरा गया। इसके बाद टीम ने गोदाम के साथ बने एक कमरे की तलाशी ली जहां से 121 अवैध सिलिंडर बरामद हुए।
विज्ञापन

इनमें 32 भरे घरेलू सिलिंडर, 68 खाली घरेलू सिलिंडर, 8 अन्य एजेंसी के खाली सिलिंडर और 18 छोटे (5 किलोग्राम) सिलिंडर शामिल हैं। जांच के दौरान इन सभी सिलिंडरों का कोई रिकॉर्ड एजेंसी संचालक के पास उपलब्ध नहीं मिला जो नियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के आईएफएसओ सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग पूरी सख्ती के साथ निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त जांच के आधार पर एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त किए गए सभी 147 सिलिंडर पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- मनोज कुमार, प्रभारी, कोसली थाना

गैस एजेंसी से मौके पर मिले सिलिंडर। स्रोत : विभाग

गैस एजेंसी से मौके पर मिले सिलिंडर। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed