{"_id":"633f1c981bd64e52444f0dae","slug":"cm-flying-squad-raided-the-warehouse-and-caught-firecrackers-worth-rs-5-lakh-rewari-news-rtk660123471","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उड़नदस्ते ने गोदाम पर छापा मारकर पकड़े 5 लाख रुपये के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उड़नदस्ते ने गोदाम पर छापा मारकर पकड़े 5 लाख रुपये के पटाखे
विज्ञापन
कोसली में गोदाम पर कार्रवाई करता मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
- फोटो : Rewari
कोसली। कस्बे में सीएम उड़नदस्ता ने वीरवार को दोपहर दो बजे एक गोदाम पर छापा मारकर 5 लाख रुपये के पटाखे पकड़े हैं। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ विस्फोटक सामग्री रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोसली स्थित सरदार वाली गली में बने गोदाम पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर सतेंद्र के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जितेंद्र व फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी दिनेश सहित टीम ने एक गोदाम को खोलने के लिए मालिक बुलाया। मालिक द्वारा गोदाम खोलने पर पटाखों से भरा गोदाम देख टीम भी चकित रह गई। इसके बाद गोदाम में रखे पटाखों को तीन पिकअप गाड़ियों में भरकर कोसली थाने ले जाया गया। गोदाम में रखे पटाखों के मालिक नितिन से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह साढ़े तीन लाख रुपये के पटाखे अबकी बार लेकर आया था और पिछले साल के लगभग दो लाख के पटाखे बचे हुए थे। उनके पास कुल साढ़े पांच लाख रुपये के लगभग के पटाखे थे। जिन्हें अपनी मौजूदगी में कोसली पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। कोसली पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर रिहायशी इलाके में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत कोसली निवासी नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
------------
वर्जन:
गुप्त सूचना के आधार पर सरदार वाली गली के रिहायशी इलाके में पांच लाख रुपये के पटाखे पकड़े हैं। बरामद पटाखे पुलिस के सुपर्द कर दिया गया है। पटाखा मालिक नितिन के खिलाफ विस्फोटक सामग्री अवैध रूप से रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कोसली
----------------
वर्जन:
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ में कोसली शहर के सरदार वाली गली रिहायशी इलाके में बने गोदाम से बड़ी संख्या में पटाखे अवैध रूप से भण्डार करके रखे पटाखे पकड़े हैं। बाजार में इनकी कीमत पांच लाख रुपये हैं।
- जितेंद्र कुमार, तहसीलदार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, कोसली
किराना स्टोर पर पुलिस ने छापा मारकर 10 किलो पटाखे पकड़े
कोसली। गांव हांसावास में पुलिस ने एक किराना स्टोर पर छापा मारकर वहां से करीब 10 किलो पटाखे पकड़े हैं। रोहड़ाई थाना पुलिस ने आरोपी स्टोर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहड़ाई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हांसावास स्थित जयपाल किराना स्टोर में दीपावली से पहले पटाखों का स्टॉक रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने स्टोर पर निगरानी की और फिर दशहरे की शाम स्टोर पर छापा मार दिया। पुलिस ने स्टोर की तलाशी ली तो वहां एक सफेद कट्टा रखा मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें पटाखे रखे हुए थे। पुलिस ने स्टोर मालिक जयपाल उर्फ काला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह दीपावली के त्योहार पर बेचने के लिए यह लाया था।