फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying raided three sweet shops and took samples

सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की तीन दुकानों पर छापा मारकर लिए सैंपल

Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided three sweet shops and took samples
त्योहार के मद्देनजर बाजार में मिलावट की भी शिकायतें आने लगी हैं। लोगों को मिठाई के साथ अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते वक्त गुणवत्ता की जांच के बाद ही लेने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को नाईवाली चौक स्थित मिठाई की तीन दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें अलग-अलग मिठाइयों के छह सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन

इन दुकानदारों के पास अधिकृत लाइसेंस भी नहीं थे। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। सूचना मिल रही थी, यहां घटिया किस्म की मिठाई बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने खुले में और बिना ढकी हुई मिठाई बेचते हुए पाया। सीएम फ्लाइंग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी, सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार और उनकी टीम नाईवाली चौक पर स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची। इस दौरान एक दुकान से घेवर और डोडा के सैंपल लिए गए। इसके बाद अन्य दुकान पर घेवर और इमरती के सैंपल लिए गए। अन्य दुकान से जलेबी और बेसन के बर्फी के सैंपल लिए। जांच के दौरान दुकानों के लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो तीनों दुकानदार नहीं दिखा पाए। कार्रवाई के दौरान एक दुकान पर 40 किलोग्राम घेर व 15 किलो डोडा बर्फी, अन्य दुकान पर 40 किलोग्राम घेवर और पांच किलो इमरती तथा अन्य दुकान पर पांच किलो जलेबी अैर पांच-पांच किलो बेसन की बर्फी रखी हुई मिली। अब रक्षाबंधन तक इसी प्रकार की कार्रवाई की उम्मीद है। इससे अनियमितताएं बरतने वाले कुछ सचेत हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed