{"_id":"64a5b7a020058328b1097785","slug":"cm-flying-raid-in-municipal-council-11-employees-found-absent-rewari-news-c-198-1-rew1001-1918-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर परिषद में सीएम फ्लाइंग का छापा, 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर परिषद में सीएम फ्लाइंग का छापा, 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
Thu, 06 Jul 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग की ओर से लगातार कार्रवाई के बाद भी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के देर से आने की आदत में सुधार नहीं हुआ है। रेवाड़ी नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सुबह सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर कार्रवाई की। कार्रवाई के समय कार्यालय के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। इस दौरान टीम को 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। टीम की कार्रवाई से अन्य सरकारी कार्यालयों में भी हड़कंप मचा रहा।
डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायतें मिल रही थीं। कार्यालय में कर्मचारियों के पहुंचने का समय सुबह नौ बजे है, लेकिन वे देर से पहुंच रहे थे। इससे आमजन को कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ता था। टीम ने कार्यालय में सुबह नौ बजे के बाद छापा मारकर कार्रवाई की। यहां पहुंचते ही टीम ने नगर परिषद कार्यालय के गेट को बंद करा दिया। इसके बाद जांच शुरू की। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। टीम कार्यालय में पहुंची तो कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। टीम द्वारा गैरहाजिर मिले स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। सीएम फ्लाइंग द्वारा गैरहाजिर कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार कर विभागीय कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जाएगी।
कुछ दिन पहले नागरिक अस्पताल में छापा मार कार्रवाई में कई कर्मचारी व डाॅक्टर अनुपस्थित मिले थे। इससे पहले रेवाड़ी तहसील, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में भी निरीक्षण के दौरान कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे।