फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying inspected Industrial Safety and Labor Welfare Department

Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने औद्योगिक सुरक्षा और श्रम कल्याण विभाग का किया निरीक्षण

Sat, 03 Aug 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying inspected Industrial Safety and Labor Welfare Department
फोटो: 18रेवाड़ी। श्रम विभाग में रिकॉर्ड की जांच करते सीएम फ्लाइंग के अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग और श्रम कल्याण विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों विभागों में सरकार की योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली गई।
श्रम विभाग में सीएम फ्लाइंग की टीम के उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया। कार्यालय में क्लर्क अमित व मनीष ने बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर दिनेश यादव बैठक में नारनौल गए हैं। हाजिरी रजिस्टर में 4 कर्मचारी स्थाई व 2 कर्मचारी एचकेआरएन के तहत नियुक्त मिले, जिनमें से नीतू डीईओ गैरहाजिर पाई गईं। ग्राम कल्याण विभाग में 4 कर्मचारी नियुक्त हैं, जिनमें से 1 कर्मचारी हाजिर, 1 सीएल अवकाश व 2 कर्मचारी ओएसडी पाए गए। पाया गया कि लेबर ठेकेदार का लाईसेंस डीएलसी गुरुग्राम द्वारा दिया जाता है। विभाग में 28 सीएम विन्डो की शिकायतें लंबित पाई गई। इनमें से 3 शिकायतें समयावधि से अधिक की पाई गई। पाया गया कि वर्ष 2023-24 में कुल 128 कंपनियों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 15 पर कार्रवाई लंबित है। कंपनियों के 11 एक्सिडेंट केस प्राप्त हुए, जिनका चालान न्यायालय में दिया जाना पाया गया। बीओसीडब्ल्यू एक्ट 1996 के अनुसार कमर्शियल, इंडस्ट्रीयल की 25 बिल्डिगों का निरीक्षण किया गया। इनमें 24 केसों का चालान तैयार करके न्यायालय में दिया गया है।
विज्ञापन


शगुन योजना के तहत 54 आवेदन प्राप्त हुए : औद्योगिक श्रमिकों के लड़कों की शादी के लिए वर्ष 2023-24 में शगुन योजना के तहत 54 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमेें से 51 लाभार्थियों को 21 हजार रुपये के हिसाब से कुल 10.71 लाख रुपये दिए गए। लड़कियों की शादी के लिए 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 49 लाभार्थियों को 51 हजार रुपये के हिसाब से कुल 24.99 लाख रुपये दिए गए। कुल 9 आवेदकों के कागजात व लेबर वेलफेयर फंड जमा नहीं करने के कारण अनुदान राशि नहीं दी गई। श्रम कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए कोई स्कीम नहीं मिली। श्रम कल्याण बोर्ड में मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की कोई स्कीम नहीं है। वर्ष 2023-24 में मातृत्व लाभ के कुल 223 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 194 आवेदकों को 10 हजार रुपये प्रति आवेदक के हिसाब से कुल 19.40 लाख रुपये दिए गए। 29 आवेदकों के आवेदन कागजात पूरे ना होने के कारण व लेबर वेलफेयर फंड जमा ना करने के कारण रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा पेंशन योजना की कोई स्कीम नहीं मिली

श्रम कल्याण बोर्ड में वर्ष 2023-24 में विधवा पेंशन योजना की कोई स्कीम नहीं है। वर्ष 2023-24 में औद्योगिक व कामर्शियल इकाइयों में कार्यरत श्रमिको के बच्चो को कक्षा 1 से 12 तक की पढाई के लिए वर्दी, पाठ्य पुस्तक आदि के कुल 1987 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1089 आवेदकों से कुल 64.86 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई तथा 898 आवेदन निरस्त किए गए।


सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण विभाग

वर्ष 2023-24 में निर्माण कार्यों के श्रमिकों के लडकों की शादी के लिए 17 आवेदकों को 3 लाख 17 हजार रुपये व लडकी की शादी के लिए 175 आवेदकों को कुल 87 लाख 50 हजार रुपये की अनुदान राशि दी गई है। वर्ष 2023-24 में 2363 श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए 1 करोड़ 89 लाख 4 हजार रुपये की अनुदान राशि दी गई। वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा महिला सम्मान योजना के तहत 1241 आवेदकों को कुल 63. 29 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई। वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा मातृत्व योजना के तहत 13 आवेदकों के 4.68 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई। औद्योगिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण विभाग में विधवा पेंशन योजना की कोई स्कीम नहीं है। औद्योगिक सुरक्षा व श्रम कल्याण विभाग में वर्दी, पाठ्यपुस्तक देने की कोई स्कीम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed