{"_id":"64319ec923b8a6ebc10c1b56","slug":"clothing-showroom-caught-fire-due-to-short-circuit-rewari-news-c-17-1-117478-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
कपड़े के शोरूम में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह कपड़ों के शोरूम में आग लग गई, जिसमें पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार शहर के दिल्ली रोड पर पेट्रोप पंप के सामने एक व्यक्ति ने दो दुकानों में कपड़ाें का शोरूम खोला हुआ है। शनिवार सुबह अचानक बंद दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे व्यक्ति ने धुआं निकलता देख पास के ही एक मकान में सूचना दी। जिसके बाद मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया। जैसे ही दुकानदार ने शटर खोला तो दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। देर बाद ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक शोरूम में रखा आधे से ज्यादा माल जल चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मालिक ने बताया कि उसे काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
सुबह करीब साढ़े 9 बजे आगजनी की सूचना मिली थी, उसके तुरंत बाद मौके पर पहुंचे, जहां दो दुकानों में बने कपड़े के शोरूम में आग लगी हुई थी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
- मामचंद शर्मा, दमकल अधिकारी।