फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness and environmental protection campaign launched in the park

Rewari News: पार्क में चलाया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान

Sun, 24 May 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness and environmental protection campaign launched in the park
नेहरू पार्क में च्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाते शाखा के सदस्य। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा, रेवाड़ी की तरफ से रविवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान पूरे पार्क की सफाई की गई और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। इस प्रयास से पार्क को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बेजुबान पक्षियों के लिए भी विशेष पहल की गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए पेड़ों पर सकोरे (मिट्टी के बर्तन) लगाए गए और उनमें पानी भरकर पक्षियों के लिए पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस पुनीत कार्य में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेष योगदान दिया, जिसे सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल और सचिव सचिन सिंघल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर डॉ. दीपक यादव, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, सीए निधि गौतम, ऋतु ओबेरॉय, सीए कश्यप गुप्ता, सीए यश अरोड़ा, सीएस सचिन गुप्ता, सीए सुमित सतीजा, दीप्ति, हुक्म यादव, मुदित बंसल, महेश स्वामी और संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed