{"_id":"609c1d888ebc3edaa553ad8a","slug":"clean-environment-in-lockdown-aqi-reached-medium-level-rewari-news-rtk6082280187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में वातावरण हुआ साफ, एक्यूआई मध्यम स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में वातावरण हुआ साफ, एक्यूआई मध्यम स्तर पर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार हुआ है। लॉकडाउन से पहले वातावरण में वायु प्रदूषण का स्तर खराब या बहुत खराब श्रेणी में चल रहा था। वहीं अब प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। बुधवार को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूूआई) का स्तर पर 108 रहा।
बता दें कि रेवाड़ी में धारूहेड़ा में प्रदूषण मापक यंत्र लगा हुआ है। इसके जरिए प्रदूषण के स्तर पर नजर रखी जाती है। लॉकडाउन के पहले पिछले माह औसतन एक्यूआई का स्तर बहुत खराब या बहुत खराब श्रेणी में चल रहा था। इस दौरान जिले में सभी प्रकार की गतिविधियां चल रही थी। इसका असर हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा था। सरकार ने दो मई से लॉकडाउन लगा दिया। इससे कई प्रकार की गतिविधियां बंद हो गई थी। इससे एक्यूआई के स्तर पर भी सुधार हुआ। तीन मई को एक्यूआई का स्तर बहुत खराब श्रेणी में था। लेकिन, इसके बाद लगातार औसतन एक्यूआई के स्तर पर सुधार हुआ है। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार धारूहेड़ा में बुधवार शाम छह बजे हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 108 रहा है, जो मध्यम श्रेणी का है। शून्य और 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 तक की एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और बहुत खराब श्रेणी में आता है। फिजिशियन डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि एक्यूआई के स्तर में पहले से सुधार हुआ है। दूसरी ओर कोरोना महामारी का संक्रमण भी जोरों पर है। ऐसे में बेहतर होगा कि मास्क का प्रयोग करें।
नारनौल में खराब से मध्यम स्तर पर पहुंचा एक्यूआई
नारनौल में तीन मई को एक्यूआई का स्तर 211 यानि खराब श्रेणी में था। हालांकि लॉकडाउन लगाने के बाद यहां भी प्रदूषण के स्तर पर कमी आई है। अब नारनौल में वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम स्तर पर है। बुधवार को शाम छह बजे एक्यूआई मध्यम का स्तर रहा। 11 मई को नारनौल में औसतन एक्यूआई 130 रहा था। वहीं गुरुग्राम के मानेसर में भी लॉकडाउन में एक्यूआई में सुधार आया है। तीन मई को औसतन एक्यूआई 275 यानि खराब श्रेणी में था। वहीं अब मध्यम स्तर पर बना हुआ है। 12 मई को मानेसर में औसतन एक्यूआई 128 रहा।
विज्ञापन
कंपनियों में कामकाज हुआ बंद
लॉकडाउन के कारण कई कंपनियों में कामकाज बंद हो गया है। इससे बावल व धारूहेड़ा में कई कंपनियों में काम बंद चल रहा है। इससे भी प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। वहीं इस दौरान करीब 80 फीसदी वाहनों का आवागमन कम हो गया है। इससे भी एक्यूआई में सुधार हुआ है।
धारूहेड़ा में औसतन एक्यूआई
1 मई-249
2 मई- 176
3 मई-305
4 मई-162
5 मई-188
6 मई-155
7 मई-139
8 मई-151
9 मई-136
10 मई-136
11 मई-125
12 मई-108