फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Classes of commerce faculty will start soon in PM Shri Vidyalaya located in village Bithwana.

Rewari News: गांव बिठवाना स्थित पीएम श्री विद्यालय में कॉमर्स संकाय की कक्षाएं जल्द होंगी शुरू

Fri, 29 Nov 2024 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Classes of commerce faculty will start soon in PM Shri Vidyalaya located in village Bithwana.
गांव बिठवाना स्थित पीएम श्री विद्यालय
रेवाड़ी। मॉडल संस्कृति और पीएम श्री विद्यालय में कॉमर्स व विज्ञान संकाय की शुरुआत करने का रास्ता निदेशालय ने साफ कर दिया है। सत्र के शुरुआत में ही शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्राचार किया गया था। अब निदेशालय ने विद्यालय में कॉमर्स संकाय के लिए अध्यापक की नियुक्ति की जानकारी दी है, विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों को गांव में रहकर अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, नए सत्र के शुरुआत में ही शिक्षा निदेशालय की तरफ से गांव नाहड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी विद्यालय में कॉमर्स व विज्ञान संकाय, गांव काकोड़िया स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी विद्यालय और गांव बिठवाना स्थित पीएम श्री विद्यालय में कॉमर्स संकाय शुरू करने का फैसला किया था। इसके लिए निदेशालय ने आठ माह पहले ही विद्यालय मुखियाओं से पत्राचार कर जरूरत के हिसाब से पीजीटी अध्यापकों की संख्या की जानकारी मांगी थी, ताकि चयनित विद्यालयों में जल्द से जल्द संबंधित संकाय के शिक्षक भेजकर पठन-पाठन का कार्य शुरू कराई जा सके। अब निदेशालय ने हरी झंडी दिखा दी है। सबसे पहले गांव बिठवाना स्थित पीएम श्री विद्यालय में कॉमर्स संकाय के लिए अध्यापक की नियुक्ति के लिए विद्यालय मुखिया को पत्राचार कर जानकारी दी गई है। बता दें कि कॉमर्स संकाय शुरू होने से गांव के आस-पास के इस विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को गांव से बाहर दाखिला लेकर शिक्षा ग्रहण करना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
राजकीय स्कूलों में सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए गए थे। इन स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता भी दिलाई गई है। इसके बाद जिले के कुछ विद्यालयों को मॉडल विद्यालय का दर्जा दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के मॉडल संस्कृति स्कूल में कॉमर्स व विज्ञान संकाय शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, अब उन्हें पूर्ण किया जा रहा है। जल्द ही विज्ञान संकाय जहां नहीं है वहां शुरू कर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन:
सत्र के शुरुआत में ही शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्राचार किया गया था। अब निदेशालय ने विद्यालय में कॉमर्स संकाय के लिए अध्यापक की नियुक्ति की जानकारी दी है।
-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, पीएम श्री विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed