फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Claims of Ward 2's development are drowning in filth and sewer overflow.

Rewari News: गंदगी और सीवर ओवरफ्लो में बह रहे वार्ड 2 के विकास के दावे

Thu, 12 Feb 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Claims of Ward 2's development are drowning in filth and sewer overflow.
रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद
रेवाड़ी। शहर के वार्ड दो में विकास कार्यों के बावजूद कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या बनी हुई है। करीब सात हजार आबादी वाले इस वार्ड में सुभाष नगर, सज्जन कॉलोनी, गौतम नगर, नसियाजी रोड का हिस्सा, टीपी स्कीम, दुर्गा कॉलोनी पार्ट-2, शांति नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी और नई आबादी का कुछ क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन

वार्ड में उमा भारती स्कूल के पास जमा दूषित पानी से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले की तुलना में वार्ड में विकास कार्य जरूर हुए हैं लेकिन सीवर जाम और गंदगी की समस्या अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

निवर्तमान वार्ड पार्षद सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल में करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा करीब 35 लाख रुपये में वर्क ऑर्डर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख रुपये का कार्य शुरू हो चुका है जबकि 25 लाख रुपये का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि वार्ड में छोटी-बड़ी करीब 32 सड़कों का निर्माण कराया गया है और पार्कों का सुंदरीकरण किया गया है।
वहीं काठमंडी से लेकर झज्जर फ्लाईओवर तक के रोड का भगवान विश्वकर्मा मार्ग का नामकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि यहीं पर 80 लाख रुपये की लागत से भगवान विश्वकर्मा स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
पार्षद के अनुसार जर्जर बिजली तार बदलवाए गए हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन को भी ठीक कराया गया है। जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं।
जिन स्थानों पर पहले कूड़े के ढेर लगते थे, वहां सफाई कराकर पार्क विकसित किए गए हैं। इसके बावजूद विद्यालय के पास सीवर के पानी की निकासी की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है। वहीं काली माता रोड पर आस्था कुंज के निकट सड़क किनारे फैला कूड़ा भी लोगों की नाराजगी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।-----------------------------
लोग बोले- स्कूल के पास खाली जगह में पानी भरा
-------------------------

पहले की तुलना में वार्ड में सुधार हुआ है। पानी की व्यवस्था बेहतर हुई है, पार्क का निर्माण हुआ है और सड़कों की हालत सुधरने से आवागमन आसान हुआ है। बिजली के तार भी बदले गए हैं। -राजेंद्र कुमार सैनी, झज्जर पुल के नीचे
-------------

वार्ड में सड़कों और पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है। उमा भारती विद्यालय के निकट खाली भूखंड में सीवर का पानी भरा हुआ है जिससे छात्रों और स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है। -नरेश शर्मा, दुर्गा कॉलोनी पार्ट-2

-----------
वर्जन
मेरे कार्यकाल में पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। 35 लाख रुपये में वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। 80 लाख रुपये से भगवान विश्वकर्मा स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर बिजली तार बदलवाए गए हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन को भी ठीक कराया गया है। जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। -सुरेश शर्मा, निवर्तमान वार्ड पार्षद
मेरे कार्यकाल में कई कॉलोनियों को अप्रूव्ड कराया गया। वार्ड में कई रोड बनाए जाने थे, उनका प्रस्ताव भी पास हो गया था लेकिन कोविड आने के कारण तीन साल के लिए कोई भी कार्य नहीं हो सका। विकास के नाम पर वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर और खाली प्लॉटों में कूड़ा पड़ा है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटें दिखाई नहीं देती हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। - जेलदार विनय यादव, पूर्व पार्षद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

रेवाड़ी। वार्ड दो में झज्जर फ्लाईओवर के पास ओवरफ्लो सीवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article