फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Claims and objections regarding the voter list will be filed until September 30.

Rewari News: 30 सितंबर तक दाखिल होंगे मतदाता सूची से जुड़े दावे-आपत्तियां

Fri, 04 Sep 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Claims and objections regarding the voter list will be filed until September 30.
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दाखिल की जा सकेंगी। इनका निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि एसआईआर के तहत 12 व 13 सितंबर और 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर के अधिकारी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, पते अथवा अन्य विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथ स्तर के अधिकारियों को विशेष अभियान दिवसों पर अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दिनों किसी अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed