{"_id":"696bd36540b0c064e403ca92","slug":"civil-hospital-gets-blood-donation-van-rewari-news-c-198-1-rew1001-232237-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल को मिली ब्लड डोनेशन वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल को मिली ब्लड डोनेशन वैन
Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी ब्लड डोनेशन वैन। संवाद
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड डोनेशन वैन उपलब्ध कराई गई है। इस वैन के आने से अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन शिविर लगाने की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी। खास बात यह है कि गर्मी के मौसम में अब लोगों को खुले में रक्तदान नहीं करना पड़ेगा। वातानुकूलित वैन के अंदर ही पूरी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
इस वैन में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। वैन के अंदर एयर कंडीशनिंग की सुविधा है, जिससे दानदाताओं को आरामदायक माहौल मिलेगा। इसके अलावा ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग और प्राथमिक चिकित्सा की भी पूरी व्यवस्था वैन में मौजूद है।
इस ब्लड डोनेशन वैन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें एक समय में दो लोग रक्तदान कर सकेंगे। इसके लिए अलग-अलग डोनेशन बेड लगाए गए हैं। इससे कैंप की क्षमता बढ़ेगी और अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया जा सकेगा।
विज्ञापन
वैन को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है, ताकि दूर-दराज के इलाकों में भी सुरक्षित और सुगम तरीके से रक्तदान कैंप लगाए जा सकें। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
सुरक्षा और स्वच्छता का रखा गया ध्यान
वैन के अंदर स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों का पूरा पालन किया गया है। हर डोनेशन के बाद उपकरणों को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, रक्तदान से पहले और बाद में डोनर के स्वास्थ्य की जांच भी वैन में ही की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
इस वैन के माध्यम से जिला अस्पताल की ब्लड कलेक्शन क्षमता बढ़ेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में भी तेजी से रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।-डॉक्टर संदीप यादव, ब्लड बैंक, नागरिक अस्पताल