फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   City illuminated with 10 lakh lamps

Rewari News: 10 लाख दीपों से जगमग हुआ शहर

Tue, 23 Jan 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
City illuminated with 10 lakh lamps
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। अयोध्या में भगवान राम की मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर समेत ग्रामीण अंचलों में अनेकों कार्यक्रम हुए। सती कॉलोनी में हवन यज्ञ, रावलीहाट में भंडारा, रेलवे रोड पर राम दरबार की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

शहर की सती कॉलोनी में हवन यज्ञ व देसी घी का भंडारा भी आयोजित किया गया। मुख्य यजमान सपरिवार हंसराज पोसवाल रहे आचार्य दिलीप शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला मुख्य अतिथि रहे। सैंकड़ो कॉलोनी वासियों के अलावा आसपास की दूसरे कॉलोनी के भी सैकड़ो लोगों ने भी भंडारा लिया। जिले में कुल 900 मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। करीब 10 लाख दीप जलाए गए हैं। जिले के सभी मंदिर दीप से जगमग होते नजर आए। दिवाली की तरह ही लोगों में उत्साह था। बाजार भी विशेष रूप से सजाए गए थे। कुल मिलाकर प्राण प्रतिष्ठा दीपावली की तरह ही मनाई गई। शहर के रावली हॉट मोहल्ले में भी सुंदरकांड का पाठ किया गया। बड़ी एलइडी द्वारा अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। सैंकड़ों लोगों को देसी घी का भंडारा भी करवाया गया।
विज्ञापन


हलवाइयों को मिले बूंदी व लड्डू के आर्डर

बाजार में दुकानदारों ने प्रभु श्री राम के भगवा रंग वाले ध्वज, टीशर्ट, कुर्ता, भगवा गमछा आदि की बिक्री हेतु स्टालें लगाई हुई थी जिसे लोगों ने खरीदा। इनमें अधिक खरीद भगवा ध्वज की हो हुई। लोग अपने घर, दुकान यहां तक की मोटरसाइकिल व गाड़ियों पर भी लगा रहे हैं। इधर, फुल कारोबारी के पास भी मंदिर सजाने को लेकर खूब आर्डर आए। प्रसाद के रूप में वितरण के लिए मंदिरों व आमजनों द्वारा हलवाइयों को बूंदी व लड्डूओं के ऑर्डर खूब मिले। मिष्ठान दुकानदार रविंद्र ने बताया कि उनके पास गांव के आर्डर अधिक आए हैं, जिसमें बूंदी के आर्डर अधिक मिले हैं। मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की भी खरीद करके उसे वाहनों के माध्यम से लेकर जाया गया। ऐसे में सब्जी मंडी में आम दिनों की अपेक्षा सब्जियों की अधिक खरीद हुई है।

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed