{"_id":"679a7bc37798e860110a1f2c","slug":"city-council-team-requested-traders-not-to-encroach-rewari-news-c-198-1-rew1001-214609-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर परिषद की टीम ने व्यापारियों से किया अतिक्रमण न करने का अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर परिषद की टीम ने व्यापारियों से किया अतिक्रमण न करने का अनुरोध
Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 25बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंची नगर परिषद की पूरी टीम। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सबसे व्यस्त पंजाबी मार्केट में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों में आपस में हुई मारपीट के मामले में नगर परिषद की पूरी टीम पहुंची। नगर परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि एडवोकेट बलजीत सिंह ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनसे अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह किया।
नगर परिषद की टीम में शामिल नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि एडवोकेट बलजीत सिंह, वाइस चेयरमैन श्याम चुग, भूपेंद्र सिंह गुप्ता, एमई नरेश पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। एडवोकेट बलजीत सिंह ने कहा कि अतिक्रमण से बाजारों में लोग कम आ रहे हैं जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। सभी से अनुरोध है कि अतिक्रमण न करें। इस बाजार में तीन प्रधान होने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है। पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद अरोड़ा ने कहा कि एक-दूसरे की होड़ में दुकानदार नहीं सुनता। फिर भी जो दिशा निर्देश जारी होगा उसका पालन करने की कोशिश करेंगे।
राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महासचिव व पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ ने सभी ट्रेड एसोसिएशन के प्रधानों से अनुरोध किया कि वे दुकानदारों से सीसीटीवी लगाने का आग्रह करें ताकि नगर परिषद को बाजार में न आना पड़े और दुर्घटना न हो। इन सीसीटीवी का लिंक नगर परिषद रेवाड़ी से हो ताकि बाजारों की व्यवस्था सुचारु रूप से बन सके और अग्रसेन चौक से झज्जर चौक एक सड़क का पैच वर्क भी तुरंत करवाएं।
विज्ञापन
किसी का तख्त बाहर होगा तो उठा लिया जाएगा : एमई
प्रधान पंजाबी मार्केट के योगिंदर ने टीम से कहा कि आप सीमा निर्धारित करें, उस सीमा से कोई बाहर आए चालान काटें। पंजाबी मार्केट कॉम्पेक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के उपप्रधान भूषण खुराना ने कहा आमने सामने के दुकानदार फड़ लगवा कर अपनी जेबें भरते हैं। इसके चलते जाम लगता है। इस पर अंकुश लगना चाहिए। नगर परिषद एम ई नरेश ने सब कुछ सुना और कहा की आप सब के पास रविवार तक का समय है आप सब एक फुट तक लोहे का जाल जो शॉप बंद करने पर शटर के अंदर हो जाए, नालियां सीवर लाइन में अटैच होगी, हम नाइट में भी कार्यवाही करेंगे और अगर किसी का तख्त बाहर होगा तो उठा लिया जाएगा, जिस भी दुकान के बाहर कोई फड़ लगा हुआ है तो उस दुकानदार का मोटा चालान होगा और फड़ वाले का भी दुकानदार से भी अलग से आधा चालान काटा जाएगा।
इस मौके पर उपप्रधान पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लव खरबंदा, खजांची दिनेश सचदेवा, दिनेश प्रजापत , संदीप कालड़ा, दलीप कालड़ा, भारत भूषण खुराना, पंकज कालरा, अमित तनेजा, प्रदीप कालड़ा, सुभाष कालड़ा, विशाल सिक्का, संजीव गुलाटी, रमन मनोचा, तिलक राज भाटिया एवम अनेकों व्यापारी मौजूद रहे।