फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   city ??council budget meeting now on 14

नगर परिषद की बजट बैठक 14 को, तैयारियां शुरू

Fri, 11 Mar 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
city ??council budget meeting now on 14
पहले 11 मार्च को निर्धारित नगर परिषद की बजट बैठक को स्थगित करने के बाद अब यह बैठक 14 मार्च को बुलाई जा रही है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। नगर परिषद की ओर से पार्षदों की केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ हुई दो दिवसीय अहम बैठकों के बाद गत वित्त वर्ष में खर्च की गई धनराशि और विकास कार्यों से संबंधित विवरण भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

उधर नप चेयरपर्सन के पति और पार्षद पति के बीच तकरार की वजह से 11 मार्च की बैठक रद्द कर दी गई थी। ऐसे में बजट बैठक से पूर्व ही केंद्रीय मंत्री राव को नप चेयरपर्सन और अधिकारियों से एक दिन जबकि नगर पार्षदों के साथ अलग दिन यहां अपने रामपुरा आवास में बुलाकर बात करनी पड़ी। इस बैठक में राव ने पार्षदों के मन की बात सुनने के बाद नप चेयरपर्सन पूनम यादव और अधिकारियों के अलावा नगर पार्षदों को भी समझाया। उनकी बात से पार्षदों के दिल इतने पसीजे कि अब पार्षद अपना मुंह तक नहीं खोल रहे। ऐसे में अधिकारी हो या कर्मचारी सब फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। इस बजट बैठक को लेकर नप चेयरपर्सन पूनम यादव और पार्षद पत्रकारों से अधिक बात नहीं कर रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद में हाउस की बैठक 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
- अभे सिंह यादव, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed