फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Circular Road construction work picks up pace, hope for relief

Rewari News: सर्कुलर रोड के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, राहत की आस

Fri, 03 Jul 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Circular Road construction work picks up pace, hope for relief
सड़क की खुदाई का चल रहा कार्य। संवाद
रेवाड़ी। शहर में सर्कुलर रोड के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सड़क का आधे से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से पर भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य के चलते शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हो रहा था। सड़क खुदी होने और निर्माण सामग्री पड़े रहने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई जगह ग्राहकों की आवाजाही कम होने से व्यापार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

अब निर्माण कार्य में तेजी आने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि यदि काम इसी गति से चलता रहा तो सड़क जल्द पूरी हो जाएगी और बाजार में फिर से रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्डवेयर कारोबारी विरेंद्र कुमार के अनुसार इससे कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं बिरयानी की दुकान चलाने वाले अकरम ने बताया कि सड़क खुदाई के कारण ग्राहकों की आवाजाही लगभग बंद हो गई थी जिससे नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार राजेश ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था खत्म होने से व्यापार पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed