{"_id":"6984dfd309c1dd9a7608d4ae","slug":"chowkidars-to-participate-in-nationwide-strike-demanding-minimum-wages-rewari-news-c-17-roh1019-805880-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे चौकीदार
विज्ञापन
16-रोहतक के मानसरोवर पार्क में मांगों को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण चौकीदार। स्रोत : सभा
- फोटो : 1
रोहतक। मानसरोवर पार्क में वीरवार को ग्रामीण चौकीदार सभा की बैठक हुई। जिला प्रधान संजय चुलियाना ने कहा कि सभी ग्रामीण चौकीदार को पक्का करने व प्रदेश में 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन घोषित करने की मांग को लेकर 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
अध्यक्षता ग्रामीण चौकीदार सभा के जिला प्रधान संजय चुलियाना ने की। सीटू के जिला सहसचिव भगतसिंह ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार मांग है कि चौकीदारों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये दिया जाए।
हर महीने की 7 तारीख तक चौकीदार का मानदेय का भुगतान हो। सेवानिवृत्त चौकीदारों को 2 लाख रुपये सम्मानित राशि का तुरंत भुगतान हो। चौकीदारों को ईएसआई से जोड़ा जाए। नवनियुक्त चौकीदारों के मानदेय का एरियर सहित भुगतान हो।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष रामनिवास ने कहा कि खाली पदों को भरा जाए व जनसंख्या के आधार पर नए पद सृजित किए जाएं। चौकीदार के अचानक देहांत पर परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए व साईकिल भत्ता बढ़ाया जाने जैसे मुख्य मांग है।
उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के 23 और 31 दिसंबर 2025 के आदेश अनुसार हरियाणा सरकार के सभी विभागों में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को एरिया के साथ पक्का किए जाने की बात पर हरियाणा सरकार कोई भी अमल नहीं कर रही है।
बैठक में धर्मवीर किलोई, रामनिवास टिटौली, राजबीर पाकस्मा, गुलाब धामड़, सोमवीर बल्म, दयाकिशन, आनंद, महासिंह, मुकेश व धर्मवीर मौजूद रहे।