फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children's nutrition is the responsibility of the entire society: Dr. Solkhe

बच्चों का पोषण पूरे समाज की जिम्मेदारी : डॉ. सोलखे

Thu, 09 Jul 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children's nutrition is the responsibility of the entire society: Dr. Solkhe
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करतीं डॉ. रेनू सोलखे। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने गांव भाड़ावास और जीतरावास स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को मिलने वाली पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण परिवार ही नहीं पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डॉ. रेनू सोलखे ने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता, उपलब्धता, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, खेल एवं शिक्षण सामग्री, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही केंद्रों में रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुपोषण समाप्त करने के लिए सभी विभागों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी आवश्यक है। स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चे ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को सभी निर्धारित सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। केंद्रों की स्वच्छता, अभिलेखों के रख-रखाव और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं पोषण अभियान की प्रगति की जानकारी भी दी। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed