{"_id":"66f705a4d383e0a83b02aec4","slug":"childrens-festival-will-be-held-in-the-district-from-11th-to-25th-october-rewari-news-c-198-1-rew1001-209884-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में 11 से 25 अक्तूबर तक होगा बाल महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में 11 से 25 अक्तूबर तक होगा बाल महोत्सव
Sat, 28 Sep 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से 11 से 25 अक्तूबर तक बाल महोत्सव का आयोजन बाल भवन में किया जाएगा। चार वर्गों में 41 प्रतियोगिताएं होंगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि 11 अक्तूबर से जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रथम वर्ग में पांचवीं कक्षा तक के बच्चे एकल नृत्य, कार्ड मेकिंग, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, क्ले मॉडलिंग, हिंदी व अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता होगी। द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चे दीया-कैंडल डेकोरेशन, स्केचिंग ऑन-द-स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, देश भक्ति ग्रुप सॉन्ग, क्विज प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रामेबाज, क्ले मॉडलिंग, हिंदी व अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तृतीय वर्ग में 9वीं से 10वीं कक्षा के बच्चे स्केचिंग ऑन-द-स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, एकल गायन, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, ग्रुप डांस, थाली-कलश डेकोरेशन, फन गेम्स (लड़के और लड़कियां), रंगोली, देश भक्ति ग्रुप सॉन्ग, क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
चतुर्थ वर्ग में 11वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्केचिंग ऑन-द-स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, भाषण, एकल गायन, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, ग्रुप डांस, थाली-कलश डेकोरेशन, फन गेम्स (लड़के और लड़कियां), रंगोली, देश भक्ति ग्रुप सॉन्ग, क्विज, वन एक्ट प्ले व थिएटर प्ले प्रतियोगिता होगी। उक्त प्रतियोगिताओं का उद्देश्य सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चों की कला को निखारना है। अधिक जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट देख सकते हैं।