फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children won medals in sports competition

Rewari News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते पदक

Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Children won medals in sports competition
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम पार्क में नव प्रेरणा रेवाड़ी द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मानसिक दिव्यांग ओर झुग्गी झोपड़ी स्कूल के बच्चों के लिए 25 मीटर, 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, शॉट पुट (गोला फेंक) सॉफ्टबॉल थ्रो, बोची, रनिंग लॉन्ग जंप, बैडमिंटन आदि का सफल आयोजन किया गया। इसमें लगभग 125 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ माइल्स टू एजुकेटेड और टीम आर फॉर और अनुराधा यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता ने कहा कि ऐसे खेलों का आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे बच्चों की शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक कुशलता बढ़ती है। नव प्रेरणा के बच्चों ने 25 गोल्ड, 24 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल, मानव सेवा समिति पटौदी ने 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल, एसएनजेजे झुग्गी झोपड़ी ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सतीश यादव यादव एडवोकेट (समाजसेवी) ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। बच्चों को मदद के लिए 21000 रुपये की राशि अनुदान दी। कार्यक्रम में सचिन मलिक प्रधान पंजाबी समाज ने भी बच्चों को उत्साहित किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अमरीश, डॉक्टर कोमल, विजय भारद्वाज, अमित, रतनलाल सोलंकी, जितेंद्र गुप्ता, दौलत राम चुघ, बृजलाल व अभिभावकगण उपस्थित थे। नव प्रेरणा परिवार में महेंद्र चक्रवर्ती, गोपाल दुआ, प्रधान हरीश मलिक, प्रिंसिपल गायत्री शर्मा, बिमला, रेनू, राजेश, अनीता, ज्योति, पूजा ने व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed