फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children sang hymns on environmental protection

Rewari News: बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर भजन सुनाया

Mon, 18 Mar 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Children sang hymns on environmental protection
रेवाड़ी। ​शिविर में भाग लेते केएलपी कॉलेज के स्वयंसेवक। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष कैंप के पांचवें दिन की शुरुआत हवन के साथ आर्य समाज मंदिर, बीकानेर में की गई। सभी सीनियर वॉलिंटियर ने अपने अनुभव साझा किए। उसके बाद सभी सरकारी स्कूल, बीकानेर के ग्राउंड में खो-खो, क्रिकेट, गैलरी, बर्फ पानी, रिवर्स रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। सरकारी स्कूल बीकानेर में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन


दोपहर भोजन के उपरांत अतिथि के रूप में करण सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर भजन सुनाया। पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारियां दीं। सभी स्वयंसेवकों और दयाराम आर्य ने मिलकर आर्य समाज मंदिर में पौधे लगाए। मंच का संचालन अभिषेक और अमन ने किया। कैंप के पांचवें दिन के सफल आयोजन पर कॉलेज कार्यकारिणी समिति के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, सचिव कपिल कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल और कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed