{"_id":"6a591dde29db93b18306ea84","slug":"children-from-the-slums-had-a-great-time-in-the-swimming-pool-rewari-news-c-198-1-sroh1010-241950-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: झुग्गी-झोपडि़यों के बच्चों ने स्विमिंग पूल में की खूब मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: झुग्गी-झोपडि़यों के बच्चों ने स्विमिंग पूल में की खूब मस्ती
Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसएन झुग्गी-झोपड़ी संस्कार केंद्र की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए विशेष फन डे का आयोजन किया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों ने पहली बार स्विमिंग पूल, वॉटर स्लाइड का आनंद उठाया। प्रशिक्षित लाइफ गार्ड और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में बच्चों ने तीन घंटे तक तैराकी की।
केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी ने बताया कि कुछ दिन पहले यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने घूमने की इच्छा जताई थी। इसके बाद समाजसेवी गोपाल दुआ ने स्विमिंग पूल, टिकट और भोजन का पूरा खर्च वहन किया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा और स्वच्छ स्विमिंग पूल देखा।
अध्यापिकाओं में नीलम गुप्ता, वंदना गुप्ता, आंचल और गेस्ट टीचर मोहिनी ने बच्चों की देखभाल की। भोजन में बच्चों को पौष्टिक खिचड़ी, दही और सलाद परोसा गया। उन्होंने स्विमिंग पूल संचालक शिव कुमार का आभार व्यक्त किया।