{"_id":"66301c3e41fa5bf737006676","slug":"child-should-study-hindi-for-one-and-a-half-hour-maths-and-english-for-one-hour-each-rewari-news-c-198-1-rew1001-203825-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेढ़ घंटा हिंदी, 1-1 घंटा गणित व अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेढ़ घंटा हिंदी, 1-1 घंटा गणित व अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। फाइल फोटो
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में बाल वाटिका से तीसरी कक्षा तक के लिए एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) के अंतर्गत सामान्य समय-सारिणी लागू होगी। इस समय सारिणी में दैनिक आधार पर कक्षा एक से तीन तक 90 मिनट हिंदी के लिए, 60 मिनट गणित के लिए और 60 मिनट अंग्रेजी पढ़ाने के लिए दिए गए हैं।
दोपहर 12:50 से 1:30 तक की समय अवधि का प्रयोग अध्यापक शैक्षणिक आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पत्र जारी कर कहा है कि निपुण हरियाणा मिशन के दिशा-निर्देशों के तहत यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थियों को मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में पर्याप्त शिक्षण समय मिलना आवश्यक है।
इसे ध्यान में रखते हुए सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक सामान्य समय-सारिणी तैयार की गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का मानना है कि इस समय सारिणी का पालन करने से विद्यार्थियों को अपनी दैनिक रूपरेखा ध्यान रहेगी और अध्यापकों को भी दैनिक एवं साप्ताहिक योजनाएं बनाने व क्रियान्वयन में अतिरिक्त समय मिलेगा।