फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister will hoist the flag at Rao Tularam Stadium today

Rewari News: मुख्यमंत्री आज राव तुलाराम स्टेडियम में फहराएंगे झंडा

Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will hoist the flag at Rao Tularam Stadium today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में रविवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वह परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंच संचालन साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया करेेंगे। इस दौरान सीएम वर्चुअल रूप से हरियाणा के 4 शहरों अंबाला, सोनीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। सभी बसें रोडवेज डिपो पर पहुंच गई हैं। इनका ट्रायल भी शुक्रवार को किया गया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेवाड़ी से प्रयागराज के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की अंत्योदय व जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर गृह विभाग की ओर से ड्रिल और हरियाणा पुलिस के जवानों की ओर से मोटर साइकिल पर हैरतअंगेज करने वाले अनोखे करतब दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed