फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chief minister,haryana,merathan,start

राज्यस्तरीय मैराथन को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारी, सीएम मनोहर लाल दिखाएंगे झंडी

Sun, 12 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
chief minister,haryana,merathan,start
मैराथन के लिए तैयार किए गए द्वार पर सुरक्षा में तैनात पुलिस - फोटो : Rewari
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय मैराथन को सुबह पांच से दस बजे तक बावल रोड स्थित आईओसीएल चौक से लेकर दक्ष प्रजापति चौक तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालकों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। ऐसे में महेंद्रगढ़, नारनौल, बेरली की तरफ से आने वाले वाहन चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने के लिए नाईवाली चौक व झज्जर चौक होते हुए बाईपास से एनएच-71 से दिल्ली व जयपुर की ओर जा सकेंगे। वहीं दिल्ली, जयपुर, बावल व गढ़ी बोलनी रोड से शहर रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहन चालक एनएच-71 से झज्जर चौक होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। जबकि शहर का सरकुलर रोड वाहन चालकों के लिए खुला रहेगा। मैराथन को सीएम मनोहर लाल झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए मैराथन स्थल तक पहुंचने के लिए महाराणा प्रताप चौक से होते हुए अनाज मंडी कंटेनर डिपो के साथ के रास्ते से आएं। राजेश पायलेट चौक से आईओसी चौक तक आने-जाने के लिए रास्ता बंद रहेगा, इसलिए पायलेट चौक, आंबेडकर चौक, बस स्टैंड से महाराणा प्रताप चौक होते हुए अनाज मंडी पार्किंग स्थल तक पहुंचें। वहीं नारनौल रोड, महेंद्रगढ़ रोड व झज्जर रोड से आने वाले सभी प्रतिभागियों के वाहन नाईवाली चौक से होते हुए अनाज मंडी के पास पार्किंग स्थल में आएंगे। दिल्ली रोड, रामगढ़ रोड से आने वाले सभी प्रतिभागियों के वाहन राव अभय सिंह चौक से धारूहेड़ा चुंगी, बस स्टैड, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए अनाज मंडी के समीप बने पार्किंग स्थल में आएंगे। बावल रोड, गढ़ी बोलनी रोड, कौनसीवास रोड, कालाका रोड से आने वाले सभी प्रतिभागियों के वाहन राजेश पायलेट चौक से गढ़ी बोलनी रोड होते हुए सेक्टर-18 की पार्किंग स्थल पर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रेवाड़ी राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पार्क करें वाहन
मैराथन के दिन प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य है कि वो अपना रनिंग चेस्ट नंबर अपनी टी-शर्ट के सामने वाली तरफ लगाए। निर्धारित स्थानों पर किलोमीटर्स के निशान होंगे व मार्ग दर्शन के लिए वालंटियर्स भी रहेंगे। पार्किंग स्थल का इंतजाम अनाज मंडी व राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18, रेवाड़ी के प्रांगण में किया गया है। प्रतिभागी डिस्पोजेबल आईट्स, खाली बॉटल आदि के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें या वालंटियर्स को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा मैराथन रूट
राज्यस्तरीय मैराथन रविवार को प्रात: सात बजे आईओसीएल चौक से प्रारंभ होकर राजेश पायलट चौक, कर्नल राव रामसिंह चौक, चौ. कन्हैया लाल पोसवाल चौक, पंडित भगवत दयाल चौक, राव अभय सिंह चौक, दक्ष प्रजापति चौक होते हुए वापस आईओसी चौक पर आकर समाप्त होगी। प्रतिभागी जाते वक्त रोड की बाएं तरफ और वापसी दाएं तरफ से करेंगे। वहीं, पांच किलोमीटर दौड़ भी आईओसी चौक से चौ. कन्हैया लाल पोसवाल चौक होते हुए वापस आईओसी चौक पर आकर समाप्त होगी।
मुख्यमंत्री भी लगाएंगे दौड़
आईओसीएल (रणबीर सिंह हुड्डा) चौक से ठीक सात बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्वयं भी जिलावासियों के साथ दौड़ लगाएंगे। मैराथन को लेकर प्रदेशभर में तीन लाख 70 हजार 630 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें रेवाड़ी 60363 के साथ पहले, रोहतक 32484 दूसरे और तीसरे स्थान पर हिसार के 20655 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
आज फिर हरियाणवीं कलाकार लगाएंगे तड़का
मैराथन को भव्य बनाने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से हर वो इंतजाम किए गए है, जिससे लोगों का मनोरंजन हो और लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो। दो दिन पहले ही मैराथन एक्सपो में हरियाणवीं कल्चर पर आधारित डांस और गानों से धूम मचाने वाले कलाकार मैराथन की शुरूआत में भी खूब धूम मचाएंगे। मैराथन में हरियाणवी रॉक स्टार एमडी-केडी, राममेहर मेहला, अनु कादियान, अजय हुड्डा, दिलेर खरकिया, कुलदीप जांगड़ा, लक्की जहरीला आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।
निकले से पहले रूट की ले जानकारी
मैराथन को लेकर पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की गई है। सुबह 6 बजे बाद ही शहर के पांच प्रमुख रोड पर आवाजाही एक तरह से बंद हो जाएगी। महाराणा प्रताप चौक से बावल रोड पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा मैराथन के वक्त गढ़ी बोलनी रोड, कोनसीवास रोड, दिल्ली रोड, रामगढ़ रोड बंद रहेगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचने के लिए लोगों को झज्जर रोड फ्लाईओवर होते हुए एनएच-71 पर जाना होगा और फिर वापस दिल्ली रोड की तरफ आकर हाइवे की तरफ जाना होगा। इसके अलावा हाइवे से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को भी इसी रूट का प्रयोग करना होगा।

नौ हजार से ज्यादा महिलाएं भी दौड़ेंगी
रेवाड़ी में कुल 60363 लोगों ने मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें 50554 पुरुष व 9809 महिलाएं शामिल है। 15 से 35 की उम्र तक के 41444, 35 से 50 तक की उम्र के 9820, 10 से 15 तक की उम्र के 6931 के अलावा 50 की उम्र पार कर चुके 2168 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पांच किलोमीटर की दौड़ में 27000, तीन किलोमीटर की दौड़ में 24428 तथा 10 किलो मीटर की दौड़ में 8935 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed