{"_id":"6310ecd624babc3c3c08db07","slug":"chief-minister-flying-squad-raided-two-liquor-contracts-sealed-rewari-news-rtk656792550","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शराब के दो ठेकों पर मारा छापा, किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शराब के दो ठेकों पर मारा छापा, किए सील
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शराब ठेकों पर बड़ी कार्रवाई की। अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर सीएम फ्लाइंग ने दो ठेकों को सील कर दिया। इतना ही नहीं शराब ठेकों से शराब की सवा सौ पेटियां बरामद की गई हैं। इसमें बीयर की कुछ पेटियां भी बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि सीएम फ्लाइंग ने एक साथ 6 से ज्यादा शराब ठेकों पर छापा मारकर कार्रवाई की। इनमें गांव जांटी और बालियर खुर्द में शराब के ठेके अवैध रूप से संचालित पाए गए, जिसके बाद दोनों शराब ठेकों को सीज किया गया। सीएम फ्लाइंग पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
जिले में शराब ठेकों का संचालन आबकारी विभाग की देखरेख में होता है, लेकिन जिस तरह से सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से चल रहे शराब ठेकों पर कार्रवाई की है, उससे साफ है कि आबकारी विभाग के ही आशीर्वाद से यह ठेके संचालित किए जा रहे थे, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीएम फ्लाइंग को कुछ दिन पहले ही रेवाड़ी में अवैध रूप से संचालित शराब ठेकों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को कार्रवाई की। कुछ शराब ठेकेदार ही अपने शराब ठेके की आड़ में अवैध रूप से शराब ठेके संचालित कर रहे हैं। जिससे सरकार को हर माह लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से संबंधित डीएसपी राजेश चेची ने बताया किशराब के दो ठेकों पर छापा मारा गया तो वहां पर अवैध रूप से रखी गई शराब बरामद की गई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।