{"_id":"68ed5120f2f8a02ea80efc7d","slug":"chidambarams-remarks-are-not-in-line-with-congress-captain-ajay-rewari-news-c-198-1-rew1001-227445-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम की टिप्पणी कांग्रेस के अनुरूप नहीं : कैप्टन अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिदंबरम की टिप्पणी कांग्रेस के अनुरूप नहीं : कैप्टन अजय
Tue, 14 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के 26 नवंबर को मुंबई हमले को लेकर दी गई टिप्पणी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर कहा है कि पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेता की वर्तमान में ऐसी टिप्पणी कांग्रेस के विचार और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप नहीं कही जा सकती।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शहीदों के बलिदान को राजनीतिक संदर्भों में जोड़ना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में माहिर है। इसलिए पार्टी को एकजुट रहकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई को और मज़बूती से आगे बढ़ाना होगा।दोहराया कि मतभेद लोकतंत्र की ताकत है लेकिन देशभक्ति, एकता और शहीदों के सम्मान पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और आगे भी रखेगी, चाहे सत्ता मिले या विरोध का रास्ता अपनाना पड़े।