{"_id":"67140f826d6c0bb71e06fcb4","slug":"chhath-festival-will-be-celebrated-at-solharahi-pond-of-the-city-rewari-news-c-198-1-rew1001-210734-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर के सोलहाराही तालाब पर मनाया जाएगा छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर के सोलहाराही तालाब पर मनाया जाएगा छठ पर्व
Sun, 20 Oct 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। शहर का सोलहाराही तालाब जहां मनाया जाएगा छठ पर्व। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सोलहाराही तालाब में छठ पर्व 7 व 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। 5 नवंबर से ही नहाए खाए के साथ पर्व की शुरुआत की जाएगी। 6 नवंबर को खरना किया जाएगा। इसके लिए पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से स्थानीय सोलहाराही तालाब के निकट तैयारी शुरू की जाएगी।
संस्था की ओर से प्रतिवर्ष इस स्थान पर हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया जाता रहा है। पूर्वांचल सेवा समिति के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि इस बार छठ पर्व के लिए कृत्रिम तालाब की व्यवस्था की गई है। इसके तहत श्रद्धालु 7 नवंबर को सांयकालीन सूर्य को अर्घ्य देंगे। 8 नवंबर को उगते सूर्य को जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाएगा। संस्था की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के प्रधान रामाधार शर्मा, सचिव अश्विनी कुमार, मंगल देव शर्मा, संतोष सिंह, अरुण कुमार सिंह, चंदन, सुबोध, शिव शंकर, भोलाराम, हरीश, गंगा प्रसाद दिनकर, रविंद्र, जीत प्रसाद एवं एडवोकेट अश्वनी तिवारी ने जिम्मेदारी ली है।