Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chhath festival starts with Nahay-Khay, devotees will fast for 36 hours along with Kharna Puja.

Rewari News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, खरना पूजा के साथ व्रतियों का होगा 36 घंटे का उपवास

Wed, 06 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival starts with Nahay-Khay, devotees will fast for 36 hours along with Kharna Puja.
फोटो : 19रेवाड़ी। धारूहेड़ा में कृत्रिम घाट के पास पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। बुधवार को खरना पूजा के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू हो जाएगा। सूर्योपासना के इस पर्व पर पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पर्व के लिए महिलाओं ने छठ संबंधित सामान की खरीदारी की।
छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है। इस दौरान 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य की पूजा करते हैं और अर्घ्य देते हैं। सूर्य देव के आशीर्वाद से व्यक्ति को निरोगी जीवन प्राप्त होता है और उसका घर धन-धान्य से भर जाता है। मान्यता है कि छठी मैया की कृपा से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति और सुख समृद्धि की कामना से महिलाएं यह कठिन व्रत धारण करती हैं। मंगलवार को नहाय-खाय से व्रत की शुरुआत हो गई। दूसरे दिन बुधवार को खरना की पूजा होगी। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। तीसरे दिन व्रती डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देंगी। माना जाता है कि डूबते सूर्य की लाल किरणें अर्घ्य के जल से छनकर तन-मन और बुद्धि को तेज कर देती हैं।
विज्ञापन



पर्व पर रखा जाता है शुद्धता का ध्यान
छठ महापर्व पर शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रत रहने वाली महिलाएं खुद घर पर सफाई के साथ गेहूं का आटा तैयार करती हैं। इसमें गुड़ मिलाकर देशी घी में ठेकुआ बनाया जाता। छठ पर विशेष पकवान ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। पर्व की समाप्ति पर ठेकुआ और फल प्रसाद के रूप में वितरित किए जाते हैं। प्रसाद के रूप में उपयोग होने वाली सामग्री साफ और शुद्ध होनी चाहिए। महिलाएं छठी माता के लोक गीत गाकर माता की अराधना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सूप-दउरा की खूब हुई खरीदारी
छठ पर्व की शुरुआत के साथ ही पूजा करने वाली महिलाओं के घर में छठी मैया के गीत गूंजने लगे हैं। छठ से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजार में भीड़ उमड़ी रही। छठ पर्व के लिए बांस के सूप, दउरा की खूब बिक्री हुई। महिलाएं ने फलों की भी खरीदारी की। छठ पर बांस की दउरी और सूप की विशेष मांग होती है। यही एक ऐसा त्योहार है जिसमें उगते और अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed