{"_id":"68fd175a4dfb3c50f80c8b6e","slug":"chhath-festival-spreads-its-charm-in-the-textile-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-227930-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छठ पर्व ने कपड़ा बाजार में बिखेरी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छठ पर्व ने कपड़ा बाजार में बिखेरी छटा
विज्ञापन
फोटो : 2छठ पर्व को लेकर कपड़े की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली के बाद शहर के बाजार एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं। छठ पूजा की तैयारियों ने बाजारों में रौनक ला दी है।खासकर महिलाओं में पारंपरिक परिधानों में पीले, लाल रंग की सूती और छठ की डिजाइन वाली साड़ियों की जबरदस्त मांग है।
छठ पूजा के कारण बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। धारूहेड़ा और बावल में अधिक कंपनियां हैं यहां पर बाजार में ज्यादा चहल पहल है। क्योंकि प्रवासी लोग अधिकतर यहीं प्रवास करते हैं।
कपड़ा दुकानदार महेश, सुनील सैनी का कहना है कि दिवाली के बाद छठ पूजा के कारण बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। कई थोक व्यापारी पहले से ही ग्राहकों के ऑर्डर पूरे करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इस बार पीले, लाल रंग की सूती छठ की डिजाइन वाली साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। छठ का व्रत करने वाली महिलाएं परंपरागत तरीके से व्रत और अर्घ्य देती हैं जिसमें पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
इसी कारण साड़ियों की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हल्की सूती और हैंडलूम साड़ियों को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये न केवल पारंपरिक हैं बल्कि मौसम के अनुकूल भी हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पिछले साल की तुलना में बिक्री में करीब 25 फीसदी की वृद्धि
व्यापारी रोहन लाल ने बताया कि दिवाली के बाद आमतौर पर बिक्री कुछ धीमी पड़ जाती है लेकिन इस बार छठ पूजा ने कारोबार को नई रफ्तार दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में करीब 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। ग्राहकों की सबसे ज्यादा डिमांड पीली साड़ियों और सिंदूरी चुनरी की है। कई लोग पूजा के लिए पूरे परिवार के कपड़े एक साथ खरीद रहे हैं। दिवाली के बाद भी बाजारों की रौनक कायम है।