Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chhath festival is being celebrated since Vedic era: Pandit Shashikant

वैदिक युग से चला आ रहा छठ पर्व : पंडित शशिकांत

Wed, 06 Nov 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival is being celebrated since Vedic era: Pandit Shashikant
फोटो : 01रेवाड़ी। पंडित शशिकांत आचार्य
रेवाड़ी। छठ पर्व हिंदू धर्म का बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। चार दिवसीय त्योहार में 36 घंटे का कठोर उपवास रखा जाता है,जो सूर्य देव और उनकी बहन छठी माता को समर्पित है।
विज्ञापन

छठ पर्व बंगाल, बिहार और यूपी के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक है, जहां घरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री, सूप खरीदने तक की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। यह पर्व वैदिक युग से चला आ रहा है।
विज्ञापन

पंडित शशिकांत आचार्य बताते हैं कि कई लोगों को छठी मईया की उत्पत्ति और उनसे जुड़ी कहानी के बारे में नहीं पता हैं कि कौन हैं छठी मईया और क्या हैं उनसे जुड़ी मान्यता। चार दिनों तक मनाया जाने वाला ये पर्व हिन्दू लोक आस्था से जुड़ा एक बड़ा पर्व है। इसे महापर्व का दर्जा दिया गया है। छठ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस दौरान व्रती 30 घंटे से भी ज्यादा समय के लिए निर्जला व्रत करके छठी मईया और भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। अंतिम दिन सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती अपना व्रत खोलते हैं। इस साल 5 नवंबर 2024 से छठ महापर्व की शुरुआत हुई है जो 8 नवंबर 2024 को सुबह के अर्घ्य के साथ खत्म होगी। मान्यता है कि जो भी इस व्रत को पूरी शुद्धता, पवित्रता और साफ-सच्चे मन से करता हैं, उसकी सभी मनोकामनाएं छठी मईया पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पर्व की महिमा:

शशिकांत आचार्य बताते हैं कि छठ पूजा व्रत की महिमा का बखान पौराणिक कथाओं के साथ-साथ वैदिक पंचाग में भी देखने को मिलता है। इसे हिंदू धर्म का सबसे कठिन व्रत माना गया है क्योंकि इसी एक व्रत में व्रती लगातार 36 घंटे तक निर्जला रहते हैं। भले ही छठी मईया की उपासना कठीन हैं, लेकिन साथ ही ये उतनी ही फलदायी मानी गई है, इस व्रत को संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, घर और पूरे परिवार की रक्षा, सुख-समृद्धि और धन-धान्य के लिए सबसे अधिक फलदायी माना गया है। ग्रथों की मानें तो महाभारत काल में जब अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाया गया था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को छठी माता का व्रत रखने की सलाह दी थी, इस व्रत की महिमा उस काल से भी पहले से चलती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed