फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheating of Rs 1.27 crore from petrol pump worker in the name of providing job

Rewari News: जॉब दिलाने के नाम पर पेट्रोलपंप कर्मी से 1.27 करोड़ की ठगी

Sat, 04 Nov 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.27 crore from petrol pump worker in the name of providing job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर एक पेट्रोल पंप के कैशियर से साइबर ठगों ने 1.27 करोड़ रुपये ठग लिया। पीड़ित की शिकायत पर साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें उसकी रकम भेजी गई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में बावल में एक फिलिंग स्टेशन के कैशियर ओढ़ी निवासी दीपेंद्र ने बताया कि उसके पास 30 सितंबर को टेलीग्राम एप पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया था। यह ऑफर दक्षा शेनॉय की आईडी से भेजा गया था। उसने पार्ट टाइम जॉब में रुचि दिखाई और उससे चैट होने लगी। शातिर ने 30 सितंबर को उसके खाते में 800 रुपये डालकर उसे कंपनी ज्वाइन कराई। इसके बाद वह उससे टास्क खिलवाने लगे। उससे 2 अक्तूबर को 10 हजार रुपये एक खाते में डलवाए गए, जिसके बदले उसके खाते में 10083 रुपये भेज दिए गए। उसे विश्वास में लेते हुए दो बार 5 हजार रुपये और 24814 रुपये डलवाए। बदले में उसके खाते में 44690 रुपये डाल दिए गए। दीपेंद्र ने बताया कि इसके बाद वह उनके झांसे में आकर जाल में फंसता चला गया। शातिरों ने उससे एक दर्जन से अधिक बैंक खातों में 1.27 करोड़ रुपये डलवा लिए। इसके बाद में उसे पता चला कि यह कंपनी पहले भी कई लोगों को मोटा चूना लगा चुकी है। उसकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी राहुल के जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनका पता लगाकर सीज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed