{"_id":"6680689fa8a30d133b0aa8c6","slug":"cheated-of-rs-50-thousand-by-pretending-to-be-a-relative-rewari-news-c-198-1-fth1001-206194-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिश्तेदार बताकर 50 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिश्तेदार बताकर 50 हजार रुपये ठगे
Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शातिर ने फोन पर रिश्तेदार बताकर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुलखा निवासी समय सिंह ने बताया कि 27 जून शाम साढ़े 7 बजे के आसपास उसके पास एक नंबर से कॉल आई। जिसमें सामने वाला व्यक्ति ने उसे अपना रिश्तेदार बताया। तब उपरोक्त शख्स ने समय के खाते में 20 हजार रुपये डालने की बात कही। मैसेज चेक करने को कहा। समय ने फिर 10-10 हजार रुपये दो बार उसके दिए गए नंबर पर भेज दिए। शातिर ने दोबारा 30 हजार रुपये भेजने की बात कहकर उसी नंबर पर भेजने को कहा।
पीड़ित ने आरोपी को एक बार 10 हजार व दूसरी बार में 20 हजार रुपये फिर से भेज दिए। इसके बाद जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। बाद में पता चला कि पैसों का मैसेज फर्जी था। इसके बाद पता लगा कि उसके साथ 50 हजार की धोखाधड़ी हो गई है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।