फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated 8.5 lakh rupees from a young man on the pretext of getting a job

रेवाड़ी: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगे साढ़े 8 लाख रुपये

Sun, 12 Feb 2023 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:39 AM IST
विज्ञापन
Cheated 8.5 lakh rupees from a young man on the pretext of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव जैनाबाद निवासी एक युवक को राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे साढ़े 8 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर जब उसने रुपये मांगे तो उसने नहीं दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
जैनाबाद निवासी चेतन सिंह ने बताया कि वह 2017 से 2019 के बीच राजस्थान के अलवर में एक डिफेंस एकेडमी में पढ़ता था। यहां पर अक्सर मूलरूप से गांव बलवाड़ी और फिलहाल अलवर में रहने वाले डॉ. अरुण कुमार भी आते थे। अरुण ने अलवर में कोचिंग सेंटर खोला है। इसी दौरान उनसे उनकी मुलाकात हुई। बताया कि वर्ष 2021 में डॉ. अरुण ने बताया कि राजस्थान में करीब 3 हजार ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की पोस्ट निकली है। इस पद पर उसे भी नौकरी दिला देगा और इसके लिए उसे साढ़े 8 लाख रुपये देने होंगे। यह बात जब घर बताई तो उसके दादा मैनपाल ने डॉ. अरुण से बात की और 21 दिसंबर 2021 को रेवाड़ी स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा से अरुण कुमार के अकाउंट में साढ़े 8 लाख रुपये डाल दिए।
विज्ञापन

चेतन ने बताया कि इसके बाद जयपुर में उसने पेपर भी दिया लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। परिणाम आने उसने अरुण से संपर्क किया तो उसने पैसे लौटाने की बात की, लेकिन पैसे वापस नहीं दिए। बाद में पता चला कि डॉ. अरुण पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़ा है। उसका एक साथी को पेपर से पहले ही राजस्थान पुलिस ने पकड़ा था। उसने कई बार अपने पैसे मांगे। कई बार अरुण को फोन किया, वाट्सएप पर मैसेज भेजा। उसने मैसेज का जवाब देते हुए पैसे लौटाने की बात की, लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया। चेतन ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को डॉ. अरुण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed