फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Change in timing of Ashram Express

आश्रम एक्सप्रेस के समय में हुआ परिवर्तन

Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Change in timing of Ashram Express
स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन। फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेल प्रशासन ने एक अप्रैल से ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंर्पक अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 12915, अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस 1 अप्रैल से अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय शाम साढ़े 6 बजे के स्थान पर प्रतिदिन शाम 7.15 बजे रवाना होकर अगले दिन अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस 1 अप्रैल से दिल्ली से अपने निर्धारित समय दोपहर 3.20 बजे ही रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.40 बजे के स्थान पर प्रतिदिन 6.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से समय सारणी के अनुसार आश्रम एक्सप्रेस शाम को सवा सात बजे अहमदाबाद से रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 8 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन सुबह 10 दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार दिल्ली से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन रवाना होकर शाम 4.58 पर रेवाड़ी पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन रेवाड़ी से रवाना होकर अगले दिन यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। रेलवे की ओर से रेवाड़ी से दिल्ली के मध्य ठहराव एवं संचालन समय पूर्ववत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed