फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chances of moderate to heavy rain starting tomorrow.

Rewari News: कल से मध्यम तो कहीं तेज बारिश के आसार

Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Chances of moderate to heavy rain starting tomorrow.
दोपहर के समय मौसम का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले में रविवार को सुबह से धूप निकलने की वजह से दिन में उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने 28-30 जुलाई कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी बनी हुई है। सोमवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार के बाद मानसून ट्रफ के उत्तर दिशा की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

वहीं दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के साथ हवाओं की दिशा में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है, ताकि बारिश के दौरान फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed