फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chairperson of Haryana Board Vice Chairman with academic experience

संघ का शाखा की कक्षा व 25 साल के शैक्षणिक अनुभव से मिली हरियाणा बोर्ड के वाइस चेयरमैन की कुर्सी

Sun, 21 Mar 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chairperson of Haryana Board Vice Chairman with academic experience
डॉ. वीपी यादव, वाइस चेयरमैन हरियाणा शिक्षा बोर्ड। - फोटो : Rewari
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचने में वीपी यादव को संघ की शाखाओं के अलावा करीब 25 साल का शैक्षणिक अनुभव काम आया। इसके अलावा नई शिक्षा नीति से लेकर सीबीएसई में किए गए कार्यों ने भी यादव की कुर्सी के लिए रास्ता बनाया।
विज्ञापन

वीपी यादव मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव पटीकरा के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से रेवाड़ी-नारनौल रोड पर एक निजी स्कूल चलाते हैं। डॉ. यादव की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान है। लोक प्रशासन व शिक्षा में स्नातकोत्तर यादव ला ग्रेजुएट भी हैं। अध्यापन के क्षेत्र में उनका लगभग ढाई दशक का अनुभव है। यादव केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े संगठन सहोदय के जिला संयोजक भी हैं। उनके पिता प्रताप सिंह सेना में थे, इसलिए विभिन्न स्थानों पर उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातक के पश्चात महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। एमडीयू रोहतक से एमएड करने के पश्चात आइईसी विवि हिमाचल से उन्होंने एलएलबी की।
विज्ञापन

1998 में किया स्कूल शुरू
वर्ष 1998 में उन्होंने में रेवाड़ी में एक निजी स्कूल शुरू किया। वीपी यादव सहोदय के जिला प्रधान होने के साथ ही सीबीएसई के निरीक्षण अधिकारी भी हैं। वर्ष 2010 में बैंकाक में हुई यूनेस्को इंटरनेशनल ओरल कांफ्रेंस में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया था। ग्लोबल ट्रेंड इंलार्ज स्किल एसेसमेंट से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त यादव आईआईएम अहमदाबाद में स्ट्रेटेजिक लीडरशिप प्रोग्राम का भी हिस्सा रह चुके हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें विशेष सम्मान भी दिया जा चुका है। अखिल भारतीय लोक चेतना मंच द्वारा उन्हें शान-ए-अहीरवाल का खिताब दिया गया था और राष्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार से भी वह नवाजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है प्राथमिकता
नवनियुक्त वाइस चेयरमैन वीपी यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से उनका जुड़ाव काफी लंबा रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को हर लिहाज से बेहतर बनाया जाए। जिन भी क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश होगी, वहां आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। यादव ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed