फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CET today and tomorrow in the district, preparations complete: DC

जिले में सीईटी आज और कल, तैयारियां पूरी : डीसी

Sat, 05 Nov 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
CET today and tomorrow in the district, preparations complete: DC
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 5 व 6 नवंबर को होने वाले करवाए जाने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) संबंधित प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 77760 परीक्षार्थियों के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए हुए है। इधर दूसरे जिलों में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज विभाग ने भी एडवांस बुकिंग कर दी है। जिले से पांच जिलों के लिए करीब 55 बसें भेजी जाएगी। रोडवेज विभाग की ओर से पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और भिवानी के लिए बस भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने कहा कि संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए रेवाड़ी जिला में 33 सेंटर बनाए गए हैं जिन पर परीक्षार्थी शनिवार, 5 नवंबर व रविवार 6 नवंबर को प्रात: कालीन सत्र सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से लेकर सायं 4:45 बजे तक 77760 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी और केंद्र अधीक्षक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों के कंधों पर यह जिम्मेदारी है कि वे पूरी तरह सजग एवं सतर्क होकर संयुक्त पात्रता परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी तरीके से पूर्ण करवाएं।
विज्ञापन

संयुक्त पात्रता परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित
जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि डीसी अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार जिला में आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के निर्बाध, पारदर्शी व सफल संचालन के लिए बड़ा तालाब स्थित श्री हनुमान मंदिर के नजदीक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 01274- 224159 है। कंट्रोल रूप में डीएमएस अशोक नामवाल 9416238151, सहायक राजेश कुमार 8307266272, लिपिक मलकीत 9467642798 व हरिओम शर्मा 9729213456 तथा सेवादार 9466433641 की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 5 नवंबर व 6 नवंबर को प्रात: 9 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक कंट्रोल रूम में कॉल्स अटेंड करने के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सरकारी, गैर सरकारी स्कूल, कालेज व शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश
संयुक्त पात्रता परीक्षा के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने शनिवार, 5 नवंबर को सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और परीक्षाओं को सफल संचालन कराया जा सके। उन्होंने आजमन से आह्वान किया कि यदि अति आवश्यक हो तभी यात्रा का प्लान बनाएं।
सीईटी परीक्षार्थियों को हेल्प डेस्क पर मिलेगी मदद
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि जो परीक्षार्थी जिला में संयुक्त पात्रता परीक्षा देने आ रहे हैं तथा जो अन्य जिलों में परीक्षा देने जाएंगे उनके आवागमन की व्यापक सुविधा प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि रोडवेज की ओर से एडवांस बुकिंग की व्यवस्था की गई है तथा बस स्टेंड पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जो परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य पर पहुंचने से संबंधित मार्गदर्शन व मदद करेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग टीम करेगी छापामार कार्रवाई
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जिला में शनिवार, 5 नवंबर व रविवार, 6 नवंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के पारदर्शी, नकल रहित, शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि सीईटी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है जो परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्रवाई करेंगी।

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी धारा 144 लागू
सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा जिला में फोटोस्टेट की दुकानें, कोचिंग संस्थान, डुप्लिकेटिंग सुविधा, साइबर कैफे और अन्य संबंधित दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed