{"_id":"66c8dfcf01065cc195025134","slug":"certificates-distributed-to-trained-beneficiaries-rewari-news-c-198-1-rew1001-208449-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए
Sat, 24 Aug 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 8रेवाड़ी। प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री व जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
कमलेश शास्त्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। बाल कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रशिक्षण देकर रोजगार की तरफ अग्रसर करना है। उन्होंने बच्चों को मेहनत कर कामयाब होने की बात कही व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बाल भवन से हर वर्ष लगभग 600 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें बच्चों को 3 महीने, 6 महीने व एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास करना है। साथ ही साथ उन्होंने परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, कंप्यूटर अध्यापिका सुशीला यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित यादव व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के लाभार्थी मौजूद थे।